79वां स्वतंत्रता दिवस छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
79वां स्वतंत्रता दिवस अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपने शिवालिक नगर, भेल स्थित कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत से हुई, जिसके बाद ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बबीता योगाचार्य ने स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि यह आजादी हमें अनेक बलिदानों के बाद मिली है, जिसे बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी को शहीदों की शहादत को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष निरू कोशिक, यूथ संयोजक आरती मेहता, जिला उपाध्यक्ष संगीता सैनी, जिला सचिव सविता, जिला मंत्री दीपा, सर्वेश गुप्ता, नीतू शर्मा के साथ मानसी भार्गव, नेहा और अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

