Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार: छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने झूला झूला और लगाया पौधा

हरिद्वार: छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट ने हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने झूला झूला और लगाया पौधा

हरिद्वार (भगवा सनातन टाइम्स) – तीज के पावन अवसर पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिवालिक नगर भेल स्थित संस्था के कार्यालय में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया और R कलेक्टर पार्क में पारंपरिक झूले का आनंद लिया।

 

इस खास मौके पर सभी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क में एक पौधा भी रोपा। कार्यक्रम में डॉ. बबीता योगाचार्य ने महिलाओं को तीज के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में जानकारी दी। वहीं, संस्था की प्रमुख मधु शर्मा ने ट्रस्ट की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में निम्न महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई:

निरू कौशिक, आरती मेहता, राधिका नागरथ, मनीषा सुरी, कविता, पूनम शर्मा, नितू शर्मा, मानसी शर्मा, संगीता सैनी, साक्षी शर्मा, साधना राघव, प्रीति प्रजापति, टविंकल शर्मा, दीपा, सविता, ममता, सीमा, रचना राघव, सविता, नीलम, स्नेहा, राजकुमारी, राजेश्वरी, अनुष्का सैनी, अनन्या सैनी, राघव प्रजापति।

Exit mobile version