41वें विशाल भंडारे में पहुंचे राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि,
हरिद्वार,वंश कौशिक,भगवा सनातन टाइम्स
12 जुलाई 2025,श्रावण मास की आस्था से सराबोर माहौल में कांवड़ सेवा दल सीतापुर द्वारा आयोजित 41वें विशाल निशुल्क भंडारे में शनिवार को राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने शिरकत की। उन्होंने भंडारे में पहुंचकर भगवान महादेव की पूजा-अर्चना कर आरती की और सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।
इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि कांवड़ यात्रा समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
भंडारे के आयोजन में प्रमुख रूप से अध्यक्ष सोम चौहान, संदीप शर्मा, नितिन चौहान, सतीश शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और यात्रियों की सेवा में जुटे रहे।
सेवा दल की ओर से कहा गया कि भंडारा प्रतिदिन श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए पूर्णतः निशुल्क रहेगा और यह सेवा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

