Site icon Bhagwa Sanatan Times

कांवड़ियों के स्वागत में सजा सेवा का भंडारा, कार्यकर्ताओं ने बांटा प्रसाद

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) पवित्र सावन माह और कांवड़ यात्रा के अवसर पर जन निर्माण पार्टी की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान जन निर्माण पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से कांवड़ियों की सेवा की। शिवभक्तों को भोजन और पेयजल उपलब्ध कराया गया। भंडारे में पहुंचने वाले प्रत्येक कांवड़िये का स्वागत करते हुए श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया।

देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि सावन माह भगवान शिव की आराधना और सेवा का पावन अवसर है। कांवड़ियों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि उनके और सहयोगियों की ओर से प्रतिवर्ष इसी भावना के साथ कांवड़ियों की सेवा की जाती है और भविष्य में भी जनसेवा एवं धार्मिक सेवा के कार्य जारी रहेंगे।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’शिवभक्तों की सेवा के माध्यम से समाज में भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर अनिल प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, रामदेव, सत्यवीर राठौड़, राजकुमार प्रजापति, प्रशांत प्रजापति, नेमचंद सैनी, सौरव प्रजापति, मुकेश उपाध्याय और योगेश धीमान सहित जन निर्माण पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Exit mobile version