Site icon Bhagwa Sanatan Times

मुरादाबाद में कांवड़ियों का जनसैलाब, जगह-जगह भंडारों का आयोजन

मुरादाबाद में कांवड़ियों का जनसैलाब, जगह-जगह भंडारों का आयोजन

मुरादाबाद ,आलम अंसारी,भगवा सनातन टाइम्स

02 अगस्त 2025 – सावन माह के पावन अवसर पर मुरादाबाद में कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे शहर में भोले के भक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया।

 

उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार ड्यूटी पर तैनात रहकर कांवड़ियों की सुरक्षा और सेवा में तत्पर नजर आई। पुलिसकर्मी हर समस्या में श्रद्धालुओं की मदद करते हुए उन्हें सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने में जुटे रहे।

 

भगवा सनातन टाइम्स की ओर से भोलेनाथ के सभी भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। शहर में भक्तिमय माहौल के बीच हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते मुरादाबाद में शिवभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version