Site icon Bhagwa Sanatan Times

33 लाख घरेलू सिलेंडरों का जहाज लेकर भारत पहुंचे हरिद्वार के अभिनव शर्मा 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)हरिद्वार के युवा उद्यमी अभिनव शर्मा 33 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की खेप लेकर देर रात मुंबई पोर्ट पहुंचे। मालवाहक जहाज के जरिए आई यह खेप देश में एलपीजी सिलेंडर की अब तक की सबसे बड़ी निजी आयात खेप मानी जा रही है।

“अभिनव शर्मा ने क्या कहा?

पोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अभिनव शर्मा ने कहा, “पीएम मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ विजन से प्रेरणा लेकर यह पहल की है। हमारा लक्ष्य है कि त्योहारों से पहले देश के हर कोने में सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उत्तराखंड से शुरू हुआ सफर आज देश की ऊर्जा जरूरत से जुड़ रहा है।”

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस खेप से गर्मियों में बढ़ने वाली एलपीजी मांग को पूरा करने में बड़ी मदद मिलेगी। अभिनव शर्मा मूल रूप से हरिद्वार के कनखल क्षेत्र के रहने वाले हैं और ऊर्जा लॉजिस्टिक्स में पिछले 7 साल से सक्रिय हैं।

Exit mobile version