Site icon Bhagwa Sanatan Times

21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से मिली सफलता

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)श्यामपुर पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। 11 अगस्त 2025 को नियमित गश्त और चेकिंग के दौरान चौकी चण्डीघाट क्षेत्र के अस्थायी बस अड्डा गौरीशंकर पार्किंग मार्ग पर पुलिस ने एक आरोपी को 21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पुत्र यशपाल, निवासी पीर माजरा खत्री वाला थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य वांछित आरोपी आकाश पुत्र प्रेमचंद, निवासी रविदास मंदिर वाली गली, जगजीतपुर, हरिद्वार की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम गठित कर प्रयास जारी हैं।

पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में अवैध स्मैक, चरस, गांजा और शराब की बिक्री करने वालों का चिन्हीकरण कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: 21 ग्राम स्मैक

पुलिस टीम:

1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर

2. का0 राजवीर सिंह

Exit mobile version