Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में नशे के खिलाफ अभियान जारी: भगवानपुर में 10.68 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

भगवानपुर:(जीशान मलिक)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 10.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर को सिकंदरपुर से बढ़ेड़ी जाने वाले कच्चे मार्ग से हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10.68 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्मैक को आसपास के युवाओं को बेचने की बात कबूली है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार के स्पष्ट निर्देश हैं कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल-कॉलेज के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है,” उन्होंने कहा।

“गिरफ्तार अभियुक्त”

अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार।

“बरामदगी:

10.68 ग्राम अवैध स्मैक

“गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम”

1. उ0नि0 नीरज रावत

2. है0का0 गीतम सिंह

3. का0 रमेश चौहान।

Exit mobile version