
पिरान कलियर:(जीशान मलिक) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर चलाए जा रहे “नशा मुक्त देवभूमि-2026” अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने दिनांक 30 सितंबर 2026 को NIC तिराहा से 50 मीटर दूर रतमऊ नदी पुल, धनौरी के पास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकुश कुमार पुत्र धीर सिंह (उम्र 32 वर्ष), हाल निवासी केयर हॉस्पिटल, भगवानपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 36.79 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कलियर व आसपास के क्षेत्रों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक लाकर इकट्ठा करता था और फिर मुनाफे पर बेचकर अपना खर्चा चलाता था।पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिरान कलियर पर मु0अ0सं0 243/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ0नि0 मुनव्वर हुसैन, हे0का0 इसरार अली, हे0का0 माजिद खान, का0 विकास त्यागी और का0 कैलाशराम शामिल रहे।

