हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)भगवानपुर पुलिस ने एक हत्या के मामले में नामजद आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी दुश्मनी के चलते ट्रक से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल कुमार अक्सर नशे में आरोपी की भांजियों पर अश्लील टिप्पणियां करता था, जिससे आरोपी परेशान हो गया था। 4 मार्च को दोनों ने साथ में शराब पी, और नशे में राहुल ने फिर से भांजियों के बारे में उल्टा सीधा कहा, जिससे आरोपी का गुस्सा फूट पड़ा और उसने ट्रक से कुचलकर राहुल की हत्या कर दी।
“आरोपी का विवरण…
– नाम: राजीव पुत्र शीशपाल
– निवासी: ग्राम मलकपुर लोन छपरौली रोड़ जिला बागपत उ0प्र0
“बरामद माल…
– ट्रक नम्बर UP17 BT 8882…
“पुलिस टीम मे शामिल…
1. प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण
2. व०उ०नि० अंकुर शर्मा
3. अ०उ०नि० प्रदीप चौहान
4. का० उवैदउल्ला
5. का० रविन्द्र राणा।

