
हरिद्वार:(जीशान मलिक) BHEL संयंत्र से तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए CISF ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब 7.30 किलो तांबे के टुकड़े बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार दिनांक 07.11.2026 को कोतवाली रानीपुर पर BHEL के सुपरवाइजर अंशुल कुमार द्वारा सूचना दी गई कि CISF BHEL रानीपुर के निरीक्षक रविन्द्र कुमार मय हमराही उ.नि. सचिन कुमार द्वारा BHEL के ब्लॉक-4 संयंत्र क्षेत्र से अनधिकृत रूप से एक संदिग्ध व्यक्ति को तांबे के टुकड़े चोरी करते हुए पकड़ा है। CISF एवं BHEL कर्मियों द्वारा उसे चोरी किए गए तांबे के टुकड़ों के साथ थाना रानीपुर पर लाया गया।
सूचना पर रानीपुर पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से कुल 7.30 किलो तांबे के टुकड़े कब्जे में लिए। वादी अंशुल कुमार, सुपरवाइजर BHEL रानीपुर की तहरीर पर मु.अ.सं. 409/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
“गिरफ्तार आरोपी”
प्रदीप सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी म.नं.- 1214 विष्णुलोक कॉलोनी, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार उम्र 34 वर्ष
“बरामदगी”
कुल 7.30 किलो तांबे के टुकड़े (कीमती करीब 7,000/- रुपये)।

