Site icon Bhagwa Sanatan Times

CM धामी का जीरो टॉलरेंस: दूषित पानी सप्लाई पर जल संस्थान के 6 इंजीनियर सस्पेंड

देहरादून:(जीशान मलिक) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन जारी है। जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में दूषित पेयजल आपूर्ति मामले में 6 इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जन स्वास्थ्य के मामले में राज्य में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है।जिला प्रशासन नैनीताल की रिपोर्ट के आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

– जल संस्थान हल्द्वानी के प्रभारी अधीक्षण अभियंता

– जल संस्थान नैनीताल के सहायक अभियंता

– जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता

– पेयजल निगम भीमताल के अधिशासी अभियंता

– पेयजल निगम के प्रभारी सहायक अभियंता

– पेयजल निगम के कनिष्ठ अभियंता

जबकि नैनीताल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को भविष्य में कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार के लिए जनहित सर्वोपरि है।”बता दें कि एक दिन पहले ही सीएम ने NEET UG 2026 काउंसलिंग में फर्जी प्रमाणपत्रों से प्रवेश लेने वाले 8 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र निरस्त कर उनकी प्रवेश प्रक्रिया रद्द कर दी थी।

Exit mobile version