नैनीताल:(जीशान मलिक) उत्तरांचल ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर गेट मीटिंग कर विरोध जताया।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील भण्डारी के नेतृत्व में हुई इस सभा में 12 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। एसोसिएशन का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
इस मौके पर अमित जोशी, दिनेश चन्द्र जोशी, सन्दीप बिष्ट, सुजीत रावत, गिरिजा भूषण गुरूरानी, नर सिंह बिष्ट, मोहन नैनवाल, भूपेन्द्र, रामचन्द्र राणा, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चन्द्र भट्ट, हेमन्त मर्तोलिया, सुरेन्द्र कोहली, तारा दत्त सुयाल, नीरज पंत, पूरन चन्द्र हर्बोला, विनोद चौहान, दिलीप मेहता, दीपक अन्थवाल, दीपक नगी, महिपाल मनराल, संध्या आर्या, रचना रानी, रजनी, नन्दी तिवारी और किरण सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।


