हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)थाना क्षेत्र ब्रहमपुरी रावली महदूद में 03 व्यक्ति द्वारा रास्ते सड़क सरेआम पर हो हल्ला व हुड़दंग बाजी कर रहे थे।जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुछ लोगों द्वारा उक्त व्यक्तियों का विरोध भी किया जा रहा था और राहगीरों में आम जन में काफी रोश व्याप्त था।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा पहुंचकर उनको काफी समझाया बुझाया गया, किंतु नहीं माने। उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।
“आरोपितों का नाम और पता…
1. शिवा सिंह पुत्र बबलू सिंह निवासी ग्राम रायपुर गडी थाना बडापुर जिला बिजनौर हाल पता- ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2. जोजो पुत्र महिपाल निवासी नन्हेडा जिला बिजनौर हाल पता- रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
3. राजाराम पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम रायपुर गडी थाना बडापुर जिला बिजनौर हाल पता- ब्रहमपुरी रावली महदूद थाना सिडुकल जिला हरिद्वार।
“पुलिस टीम में शामिल…
1. कां0 अनिल कण्डारी
2. कां0 रोहित।

