Site icon Bhagwa Sanatan Times

हुड़दंग करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार

हरिद्वार:(जीशान मलिक)सिडकुल हरिद्वार में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। जो सड़क पर है-हुल्ला और हुड़दंगबाजी कर रहे थे। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। कुछ लोगों ने उनका विरोध भी किया, जिससे आम जनता में रोष फैल गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें काफी समझने का प्रयास किया। लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद उन दोनों अभियुक्तों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।

“गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं…

1. अर्जुन कुमार पुत्र स्वर्गीय राकेश सिंह, निवासी ग्राम देहमी, थाना सिविल लाइन, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चौहान मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

2. अनुज पुत्र स्वर्गीय राकेश सिंह, निवासी ग्राम देहमी, थाना सिविल लाइन, जिला बदायूं, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी चौहान मार्केट, रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार।

Exit mobile version