
भगवानपुर:(जीशान मलिक) भगवानपुर पुलिस ने 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी वांछित अपराधी अलीशान को बदरपुर बॉर्डर के पास टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर धोखाधड़ी कर किराये पर ली गई 3 कार हड़पने का आरोप है। हरिद्वार SSP ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। देहरादून, सहारनपुर समेत कई जिलों की पुलिस इसकी तलाश में थी।दिनांक 10 मई 2024 को शाकिब पुत्र अय्युब निवासी ग्राम सिकरोढ़ा, भगवानपुर ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि अलीशान पुत्र हमीद निवासी शेखपुरा कदीम, सहारनपुर, हाल निवासी तेल्लीवाला डोईवाला देहरादून ने उनसे और उनके परिचित परवेज अली से 3 कार किराये पर लीं:
1. Swift Dzire – UK07AX-3075
2. Volkswagen Polo- UK07AJ-9813
3. Swift Dzire – UK07BP-4639
कार लेने के बाद आरोपी ने तीनों गाड़ियां वापस नहीं कीं। मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने लगा। इस पर थाना भगवानपुर में मुकदमा संख्या 371/2024 धारा 420/406/504 IPC के तहत केस दर्ज किया गया था।मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। भगवानपुर पुलिस ने सहारनपुर, देहरादून समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी हर बार बच निकलता था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SSP हरिद्वार ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार के निर्देश पर भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक ने विशेष टीम गठित की। टीम ने सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए जाल बिछाया। रविवार 22 जून 2026 को पुलिस ने आरोपी अलीशान को बदरपुर बॉर्डर स्थित टैक्सी स्टैंड के पास से धर दबोचा। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।गिरफ्तार अलीशान शातिर ठग है। उस पर देहरादून और सहारनपुर में भी धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 291/24 – धारा 406 IPC, कोतवाली पटेल नगर देहरादून
2. मु0अ0सं0 300/24 – धारा 406/504/506/120B IPC, कोतवाली पटेल नगर
3. मु0अ0सं0 144/2024 – धारा 406/420/467/468/471/120B, कोतवाली डोईवाला
4. मु0अ0सं0 115/24 – धारा 420/406 IPC, थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर
5. मु0अ0सं0 377/2024 – धारा 406/420/467/468/471/120B, कोतवाली सदर सहारनपुर
6. मु0अ0सं0 371/2024- धारा 406/420/506 IPC, कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार ।पुलिस आरोपी का अन्य आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। आशंका है कि और भी मामले सामने आ सकते हैं।
“गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम”
1. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान – कोतवाली भगवानपुर
2. कांस्टेबल उवैद – कोतवाली भगवानपुर
3. कांस्टेबल रविन्द्र राणा – कोतवाली भगवानपुर
4. महिला कांस्टेबल मनीषा – कोतवाली भगवानपुर
5. हेड कांस्टेबल नीरज – साइबर सेल हरिद्वार।

