Site icon Bhagwa Sanatan Times

10 अक्टूबर को होने वाले विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों का सचिव DLSA और BDO ने लिया जायजा

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, एक्कड़ कलां में 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वृहद विधिक जागरूकता शिविर की तैयारियों को लेकर सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर और खंड विकास अधिकारी बहादराबाद ने विद्यालय परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभागार, बैठने की व्यवस्था, मंच, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

बताया गया कि 10 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार, एसएसपी हरिद्वार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।निरीक्षण के दौरान सचिव डीएलएसए ने विद्यालय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और विधिक साक्षरता से जुड़े कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version