Site icon Bhagwa Sanatan Times

एक्कड़ कलां में विधिक सेवा प्राधिकरण का निरीक्षण, 8 सितंबर को लगेगा बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं समाधान शिविर

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की ओर से चलाए जा रहे 60 दिवसीय विशेष अभियान मेगा ड्राइव के तहत ग्राम एक्कड़ कलां में साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। सिविल जज (एसडी)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर ने गांव का भ्रमण कर अधिकार मित्रों और पीएलवी की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान आगामी 8 सितंबर 2026 को पंचायत घर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं समाधान शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायती राज अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

सचिव ने ग्राम एक्कड़ कलां और सराय क्षेत्र का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक विधिक सलाह भी उपलब्ध कराई गई। निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिटेनर अधिवक्ता काजल सैनी और इंटर्नशिप कर रहे लॉ इंटर्न मौजूद रहे। उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता एवं जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के सभागार में सचिव सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में जिले के सभी अधिकार मित्रों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अगस्त माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा सितंबर 2026 के प्लान ऑफ एक्शन की जानकारी दी गई। सितंबर में प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों को लेकर अधिकार मित्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इसके बाद शाम चार बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में खाद्य एवं एक्सपायरी आइटम से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों से अगस्त माह में किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा की गई। मौजूद लॉ इंटर्न को बैठक के उद्देश्य और खाद्य एवं एक्सपायरी आइटम की रोकथाम से संबंधित कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। सचिव ने संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Exit mobile version