Site icon Bhagwa Sanatan Times

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की 64वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन (HEWTU) की 64वीं वर्षगांठ के अवसर पर यूनियन कार्यालय में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रमिक साथियों ने भाग लिया और यूनियन के कार्यों की सराहना की।

“यूनियन अध्यक्ष का संबोधन…

यूनियन के अध्यक्ष रामयश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी यूनियन भेल की सबसे पुरानी यूनियन है और हमने हमेशा श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी यूनियन को मजबूत करने के लिए कार्य करना होगा ताकि हम भविष्य में और भी दृढ़ शक्ति के साथ कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान कर सकें।

“महामंत्री का संबोधन…

यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल प्रबंधन श्रमिकों को रविवार के दिन कार्य पर बुलाकर ओ टी का भुगतान नहीं कर रही है। जो कि श्रम कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन को श्रम कानून के अनुसार मजदूरों को ओ टी का भुगतान करना चाहिए।

इस अवसर पर रवि कश्यप, कार्यवाहक अध्यक्ष,अमित गोगना, सचिन चौहान, अतुल राय, धर्मेश गुप्ता, संतोष सिंह, भगत सिंह रावत, इंद्रजीत यादव, कमल सिंह सैनी, गिरि राज किशोर, बाबू लाल, डी के दास, मोहित शर्मा, अरविंद कुमार, तरुण शुक्ला, अजय सिंह, देवेंद्र यादव, बलबीर सिंह रावत, भवानी प्रसाद, राकेश मालवीय, नवीन गिरी, राम लाल, सुनील कुमार, मोहित शर्मा, जितेश कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजकुमार सैनी, अखिल बंसल, प्रह्लाद चौहान, हरिहर प्रसाद, हरीश साहू, प्रेम शंकर ठाकुर, बाबू गोंड, नवीन कुमार, दीपक राय, कमलेश, रूपेश विश्वकर्मा, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version