Site icon Bhagwa Sanatan Times

हितेश चौहान बने रुड़की किसान मोर्चा जिला सहप्रभारी, 2027 में विजय का संकल्प

रुड़की:(जीशान मलिक) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा हरिद्वार हितेश चौहान को संगठनात्मक जिला रुड़की भाजपा किसान मोर्चा का जिला सहप्रभारी नियुक्त किया गया है।पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के बाद हितेश चौहान के समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे जलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

सहप्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर हितेश चौहान ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों और अपने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा, पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

हितेश चौहान ने विश्वास दिलाया कि वह पूरी निष्ठा, मेहनत और सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य संगठनात्मक जिला रुड़की में भाजपा को जमीनी स्तर पर और मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाना है।किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि हितेश चौहान के अनुभव और मेहनत से संगठन को नई गति मिलेगी।

Exit mobile version