रूड़की:(ज़ीशान मलिक)भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस देशभर में बड़े ही उत्साह और गर्व के साथ मनाया जा रहा है। रुड़की स्थित भाजपा जिला कार्यालय में भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे शुरुआत पार्टी के ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसे राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, रुड़की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने फहराया ध्वज।ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और फिर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष किए।
डॉ.मधु सिंह ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना राष्ट्रीयता, संस्कृति और विकास की भावना को लेकर हुई थी। और आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को आत्मसात करती है।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा उन्हें पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़(ताकत) होता है और उसकी निष्ठा, परिश्रम और समर्पण से ही संगठन फलता-फूलता है।उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य करते रहें।अध्यक्ष किरण चौधरी ने संगठन के विस्तार,जनसंपर्क, सामाजिक कार्यों में भागीदारी और बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम का संचालन गौरव कौशिक ने किया….
कार्यक्रम में भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे माहौल और भी उल्लासमय हो गया। कार्यकर्ताओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और भाजपा के प्रेरणादायी नारों ने वातावरण को गरिमा प्रदान की।
इस प्रकार रुड़की जिला कार्यालय पर मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस न केवल एक आयोजन था, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना। कार्यक्रम ने संगठन की मजबूती और एकता का संदेश देते हुए, आने वाले समय में पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में दिनेश पवार ,राजपाल सिंह, देवी सिंह राणा, कविंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रानी देवयानी ,प्रदीप चौधरी,भीम सिंह, प्रदीप पाल, सोनू धीमान, सावित्री मंगला, नितिन गोयल, सतीश सैनी, मिडिया प्रभारी पंकज नंदा , मनोज मुंडलाना,आलोक गौतम,विकास प्रजापति, दिनेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, बृजमोहन सैनी ,सुमित अग्रवाल, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा, धीरज पाल,अक्षय प्रताप प्रधान गुरजिंदर सिंह,सुंदरलाल प्रजापति, गीता कार्की, सुशील रावत, सागर गोयल , कदम सिंह,राजन गोयल, प्रदीप पाल, अमित प्रजापति, संजीव तोमर, मनोज तोमर, अतिउर रहमान,प्रतिभा चौहान ,नीलकमल,रामगोपाल कंसल, रामगोपाल शर्मा,अफजल अली, अभिषेक चंद्रा, एडवोकेट आशीष पंडित, वेद टेक वल्लभआदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

