Site icon Bhagwa Sanatan Times

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा का भव्य आयोजन – भाजपा रुड़की इकाई ने बाबा साहब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा का भव्य आयोजन – भाजपा रुड़की इकाई ने बाबा साहब को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रुड़की,जिशान  ,दिनांक: 22 अप्रैल, 2025

भारतीय जनता पार्टी की रुड़की जिला इकाई द्वारा आज संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा और भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में एक भव्य कार्यक्रम “डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान सभा” का आयोजन किया गया। यह सभा बाबा साहब के विचारों, उनके संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित रही।

 

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर भाजपा जिला प्रभारी दान सिंह रावत तथा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह सहित अनेक गणमान्य नेताओं ने भाग लिया।

सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन दर्शन, शिक्षा के प्रति उनकी निष्ठा, सामाजिक समरसता और समानता के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।

मुख्यवक्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “डॉ. अम्बेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं थे, वे सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और हमें उनके मार्ग पर चलकर सशक्त भारत का निर्माण करना चाहिए।”

भाजपा जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि भाजपा की नीतियों में बाबा साहब के विचारों की स्पष्ट झलक मिलती है और पार्टी समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने युवाओं को बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, छात्रों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर सत्यपाल एवं चतरसेन द्वारा किया गया।

सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे: रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री देशराज करनवाल व श्यामवीर सैनी, कविंद्र चौधरी, सुबोध राकेश, राकेश गिरी, मयंक गुप्ता, सुशील त्यागी, अरविंद गौतम, प्रवीण संधू, भीम सिंह, सतीश सैनी, प्रदीप पाल, राजपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, राजबाला सैनी, नितिन गोयल, पंकज नंदा, मनोज मुंडलाना, आलोक गौतम, सुशील रावत, अवनीश शर्मा, सुमित अग्रवाल, बी एल अग्रवाल, देवी सिंह राणा, कदम सिंह, ठाकुर संजय सिंह, शोभा राम प्रजापति, सुशील राठी, रानी देवयानी, रिंकू प्रधान, धीरज पाल, हरपाल साथी, गीता कार्की, पूजा नंदा, बृजेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, धीर सिंह, मनोज नायक, अनिल चौधरी, राम गोपाल शर्मा, नील कमल, प्रतिभा चौहान, नवीन जैन समेत कई भाजपा पदाधिकारी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

Exit mobile version