Site icon Bhagwa Sanatan Times

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा का परिणाम 19 अगस्त को होगा घोषित

नैनीताल:(जीशान मलिक) उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर की ओर से आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2026 (प्रथम) तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2025 (तृतीय) का परीक्षाफल 19 अगस्त 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे घोषित किया जाएगा।

परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि परीक्षार्थी परीक्षाफल घोषित होने के बाद उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट [www.ubse.uk.gov.in](http://www.ubse.uk.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट पर Board Exam – Improvement Exam-Imp Exam 2026 Result विकल्प उपलब्ध रहेगा।

परिषद ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि परिणाम घोषित होने के बाद वे निर्धारित विकल्प पर जाकर अपना परीक्षाफल सुविधापूर्वक प्राप्त कर लें।

Exit mobile version