Site icon Bhagwa Sanatan Times

“हल्दीराम सोनपापड़ी के डिब्बे में निकला गुटखे का पाउच,उपभोक्ताओं में रोष”

हरिद्वार:(अजय नामदेव)दिवाली के शुभ अवसर पर जहाँ लोग मिठास बाँट रहे हैं।वहीं एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।मिठाई ब्रांड हल्दीराम की सोनपापड़ी के डिब्बे में राजश्री गुटखे का पाउच मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया है।

जानकारी के अनुसार, यह डिब्बा सुविधा स्टोर से खरीदा गया था।और जब उपभोक्ता ने इसे खोला तो मिठाई के बीचोंबीच गुटखे का पाउच निकला।इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है — आखिर मिठाई के डब्बे में गुटखा कैसे पहुंचा?

सवाल यह उठाता है कि क्या अब हल्दीराम गुटखा फ्री स्कीम चला रहा है? या फिर यह किसी गंभीर लापरवाही या मिलावट का मामला है?

सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। उपभोक्ता पूछ रहे हैं कि “दिवाली जैसे पवित्र त्योहार पर, जब लोग मिठाई बांटते हैं, तब ऐसी घटनाएँ कैसे हो सकती हैं?”

यह मामला न केवल फूड सेफ्टी और हाइजीन मानकों पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा के प्रति कंपनियों की जिम्मेदारी पर भी गंभीर चिंता जताता है।

संदेश:

आज के समय में जब हर जगह मिलावट और लापरवाही बढ़ती जा रही है। उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध या असामान्य पैकेजिंग को तुरंत संबंधित विभागों और ब्रांड को सूचित करें।

Exit mobile version