हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा प्रस्तावित शिवालिकनगर वार्ड 12 में लगभग 1.08 करोड रुपए की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। जिसका शासनादेश भी जारी किया जा चुका है। इस योजना के तहत 1 ट्यूबवेल सहित नई पानी की लाइनों का कार्य होना प्रस्तावित है।
“पेयजल योजना के बारे में…
– इस योजना का लाभ शिवालिकनगर वार्ड 12 अंतर्गत कृपालनगर एवं आसपास में रहने वाले सभी परिवारों को मिलेगा।
– सिडकुल नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में बड़ी संख्या मे नई कॉलोनियों का विकास हुआ है, जहां पर पेयजल की समस्या मुख्य समस्याओं में से एक है।
– इस योजना से क्षेत्र में हजारों परिवारों को पेयजल जैसे संकट से निजात मिलेगी।
विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार हर घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।सरकार की दूरदर्शी सोच ही है कि हर घर पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है।विधानसभा चुनाव में किए गए वायदों के अनुरूप क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।यह पेयजल योजना क्षेत्र के परिवारों के स्वास्थ्य एवं विकास को नया आयाम देगी।
“विधायक ने किया मुख्य्मंत्री का आभार व्यक्त…
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने इस पेयजल बोरिंग स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा जनता की मूल समस्याओं एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं।

