Site icon Bhagwa Sanatan Times

रानीपुर में करोड़ की सीवरेज-पेयजल योजनाओं को मिलेगी रफ्तार, विधायक ने दिए सख्त निर्देश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) बरसात खत्म होते ही रानीपुर विधायक आदेश चौहान एक्शन में आ गए हैं। विधायक ने अनुरक्षण शाखा (गंगा) और पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर रानीपुर विधानसभा की सभी सीवरेज और पेयजल योजनाओं की समीक्षा की और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।इस आयोजित बैठक में विधायक ने KFW योजना फेस-2 के तहत जगजीतपुर में चल रहे सीवरेज कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सीवर लाइन बिछाने का काम बाकी है, उसे जल्द पूरा किया जाए और जहां लाइन बिछ चुकी है, वहां रोड कटिंग को तुरंत ठीक कर सड़कों को पहले जैसी स्थिति में लाया जाए।

वहीं KFW फेस-3 के तहत सीतापुर और हरिलोक-राजलोक में सीवर लाइन बिछाने के काम की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विधायक ने इसी महीने काम शुरू करने के निर्देश दिए।इसके अलावा लगभग 180 करोड़ की KFW फेस-4 योजना पर भी चर्चा हुई। इस योजना के तहत सुभाषनगर, टिहरी विस्थापित, शिवालिकनगर और आसपास की कॉलोनियों में सीवरेज लाइन और SPS का निर्माण होना है। विधायक ने इसकी फाइनल DPR जल्द शासन को भेजने को कहा।

बैठक में 125 करोड़ की जायका पेयजल योजना की भी समीक्षा हुई। यह योजना सुभाषनगर, शिवालिकनगर, रामधाम, देवनगर, नवोदय नगर, केशव नगर समेत कई क्षेत्रों के लिए है। अधिकारियों ने बताया कि DPR और सर्वे पूरा हो चुका है। विधायक ने शासन से स्वीकृति लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पीएम मोदी के विकसित भारत और सीएम धामी के नेतृत्व में रानीपुर में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। इन योजनाओं के पूरा होने से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।बैठक में पार्षद नागेंद्र राणा, लक्की वालिया, हरविंद्र सिंह विक्की और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय बबली मौजूद रहे।

Exit mobile version