Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरेला पर्व पर सामुदायिक केंद्र में हुआ भव्य वृक्षारोपण, मंत्री प्रदीप बत्रा बोले- पर्यावरण बचाना है तो पौधा लगाना होगा

रूड़की:(जीशान मलिक)उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित सामुदायिक केंद्र में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा पहुंचे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी लित नारायण मिश्र, एआरटीओ निखिल शर्मा व नेहा झा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि “हरेला पर्व हमारी संस्कृति और प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पर्यावरण और जनहित के लिए सराहनीय कार्य हो रहे हैं।”नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर को हराभरा, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाएं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि हरेला जनभागीदारी का पर्व है। “पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल भी जरूरी है। अगर हर नागरिक एक-एक पौधा लगाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकता है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और जिला सह-प्रभारी दीपक धमीजा ने भी नगर पालिका के स्वच्छता और हरित अभियान की सराहना की और इसे जनआंदोलन बनाने की बात कही।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के लोग, नगर पालिका कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Exit mobile version