Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरेला पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया वृक्षारोपण, जनपदवासियों से पौधरोपण का किया आव्हान

हरिद्वार:(जीशान मलिक)उत्तराखण्ड के लोक पर्व “हरेला” के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। इस पर्व पर बीज बोने और पौधे लगाने की परंपरा हमें पर्यावरण के प्रति जागरूक करती है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में हर नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे भी रोपित किए गए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Exit mobile version