Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में 8 से 10 अक्टूबर तक बूथों पर विशेष कैंप, मतदाता सूची का होगा सत्यापन – डीएम मयूर दीक्षित

हरिद्वार:(रागिब नसीम) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के सत्यापन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक एनआईसी सभागार में आयोजित हुई।जिलाधिकारी ने बताया कि 8 से 10 अक्टूबर तक जिले के सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची का गहन निरीक्षण किया जाएगा। राजनीतिक दलों से भी सूची का परीक्षण करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के माध्यम से घर-घर जाकर वैध मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूटा है तो फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ा जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और सूची को अधिक शुद्ध बनाया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Exit mobile version