Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 3 अक्टूबर को होगा 

हरिद्वार:(रागिब नसीम) विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि बढ़ा दी गई है। पहले यह 15 सितंबर को होना था, अब 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।

अपर जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में फॉर्म 6, 7 और 8 के निस्तारण को लेकर भी चर्चा हुई।एडीएम ने कहा कि सभी दलों के सहयोग से SIR का कार्य सफलतापूर्वक चल रहा है और शेष कार्य भी पूरी पारदर्शिता से कराया जाएगा। इस दौरान राजनीतिक दलों ने जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के नेतृत्व की सराहना की।

बैठक में विधायक फुरकान अहमद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, भाजपा के नकली सिंह सैनी और साहिल राणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version