Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में सुरक्षित बचपन अभियान का समापन, 244 स्कूलों के 1.17 लाख छात्रों को किया जागरूक

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के प्रथम चरण का समापन हो गया है। अभियान के तहत जनपद हरिद्वार के 244 स्कूलों के 1 लाख 17 हजार 605 छात्र-छात्राओं को कानूनी जागरूकता प्रदान की गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने बताया कि यह अभियान 26 से 31 अक्टूबर तक पूरे जिले में चलाया गया। अभियान के तहत जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, सभी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष पॉक्सो जज, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 15 कैंप, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सभी सिविल जजों द्वारा विभिन्न स्कूलों में शिविर आयोजित किए गए।रुड़की और लक्सर तहसील क्षेत्र में तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव और अपर जिला जजों के नेतृत्व में स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।

इस अभियान में रुड़की, लक्सर, नारसन, भगवानपुर, खरखड़ी, श्यामपुर, बहादराबाद और हरिद्वार सहित पूरे जिले को कवर किया गया। बच्चों को पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार, साइबर क्राइम और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया।बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों – चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी भी दी गई।यह कार्यक्रम एसपी सिटी, डिप्टी कमांडेंट पीएसी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, एसजेपीयू, पुलिस विभाग तथा 65 पीएलवी और पैनल अधिवक्ताओं के सहयोग से सफल रहा।

Exit mobile version