
हरिद्वार:(जीशान मलिक)एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा जवान के पदों पर निःशुल्क पंजीयन एवं भर्ती प्रक्रिया के लिए जनपद हरिद्वार के प्रत्येक विकासखंड में चयन परीक्षा/साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी, हरिद्वार द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार भर्ती शिविरों का कार्यक्रम इस प्रकार है –
भगवानपुर विकासखंड में 19 और 21 सितंबर, रुड़की में 22 और 23 सितंबर, नारसन में 24 और 25 सितंबर, लक्सर में 26 और 28 सितंबर, खानपुर में 29 सितंबर व 01 अक्टूबर तथा बहादराबाद विकासखंड में 03 और 05 अक्टूबर 2026 को भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। सभी शिविर संबंधित विकासखंड के सभागार कक्ष में सुबह 10 बजे से लगेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं, 12वीं व स्नातक हो, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच हो तथा ऊंचाई 168 सेमी या उससे अधिक हो, वे अपने निकटतम विकासखंड में पहुंचकर पंजीकरण/चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

