Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में विहिप सेवा विभाग का व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू, समाजसेवियों ने किया उद्घाटन

हरिद्वार में विहिप सेवा विभाग का व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू, समाजसेवियों ने किया उद्घाटन

हरिद्वार ,अजय नामदेव,भगवा सनातन टाइम्स

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित व्यक्तित्व विकास शिविर के चौथे दिन शिविर का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी नीरज त्रिपाठी और पूनम त्रिपाठी विजेता के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

यह शिविर कनखल क्षेत्र में स्थानीय समाज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका लाभ विशेष रूप से क्षेत्र के बच्चों को मिल रहा है। शिविर में बच्चों को योग अभ्यास, आसान व्यायाम, प्राणायाम, ध्यान, आचार-व्यवहार, तथा जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बजरंग दल के सह जिला सत्संग प्रमुख गोपाल भारद्वाज ने शिविर में बच्चों को विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे बच्चों में आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना का विकास हो रहा है। शिविर की ट्रेनर विजेता पाराशर द्वारा बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

शिविर का समापन 10 जून को होगा, जबकि 8 जून को बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिविर में लगातार बच्चे नई-नई बातें सीख रहे हैं और अपने व्यक्तित्व को सशक्त बना रहे हैं।

इस अवसर पर तनु, याचना, संजय धनगर, अनिल भारतीय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version