Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा संपन्न, बच्चों ने दिखाया दमखम

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स)25 जुलाई हरिद्वार ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आज मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में ताइक्वांडो बेल्ट ग्रेडेशन परीक्षा का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। जिले भर से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा में भाग लेकर आत्मरक्षा के इस लोकप्रिय खेल में अपनी दक्षता का परिचय दिया।

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अर्णव यादव ने रेड वन बेल्ट, ओम मलियान ने ग्रीन वन बेल्ट, और देव मलियान व देव्यांशी ने येलो बेल्ट प्राप्त की। बच्चों की मेहनत और समर्पण की उपस्थित जनों ने खुलकर सराहना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सीमा सैनी ने की, जबकि परीक्षा का संचालन कोच रवींद्र परमार द्वारा किया गया। बेल्ट एग्जामिनर के रूप में उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव संदीप सैनी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को उनकी बेल्ट के साथ-साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। मुख्य अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे खेल न केवल आत्मरक्षा सिखाते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ता की भावना भी विकसित करते हैं।

अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक और सफल रहा, जिसमें सभी ने प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ाया।

Exit mobile version