Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में कांग्रेस संगठन मजबूत करने की कवायद, अंकित चौधरी बने महानगर सोशल मीडिया कांग्रेस के महासचिव

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कांग्रेस पार्टी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत करने के लिए एक और अहम नियुक्ति की है। कांग्रेस हरिद्वार आई.टी. सेल के अध्यक्ष उदित विधायकुल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार अंकित चौधरी को हरिद्वार महानगर सोशल मीडिया कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया है।नियुक्ति पत्र दिनांक 2 अगस्त 2026 को जारी किया गया। पत्र में कहा गया है कि यह जिम्मेदारी अंकित चौधरी की पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक रुचि को देखते हुए सौंपी गई है।

नियुक्ति पत्र में अंकित चौधरी से अपेक्षा जताई गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की गई है।

इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकित चौधरी को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अंकित चौधरी सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और गतिविधियों को आम जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का काम करेंगे, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।उल्लेखनीय है कि आगामी चुनावों और जनसंपर्क अभियानों को देखते हुए कांग्रेस आई.टी. और सोशल मीडिया विंग को लगातार सक्रिय किया जा रहा है।

Exit mobile version