Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में ईरान पर युद्ध के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जन अधिकार संगठन और क्रांति का लोक अधिकार संगठन के नेतृत्व में आज ईरान पर युद्ध के विरोध में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया। कनखल इंद्रावस्ती से देश रक्षक चौराहे तक एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें लोगों ने ईरान पर हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस जुलूस के बाद देश रक्षक चौराहे पर एक सभा आयोजित की गई।जिसमें हत्यारे डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के पुतले को आग के हवाले किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जन अधिकार संगठन के अध्यक्ष सुनील आनंद ने कहा कि ईरान की निर्दोष जनता का कत्लेआम किया जा रहा है।स्कूलों और अस्पतालों में बम गिराए जा रहे हैं, हम सब इसकी निंदा करते हैं।

क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक नासीर अहमद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री हमले से दो दिन पहले इस्राइल में थे। और वहां से लौटने के बाद मोदी कहते हैं कि भारत मदरलैंड है और इस्राइल फादर लैंड ईरान पर हमले के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते हैं, यह चुप्पी बेहद खतरनाक है।तब pm मोदी हर देश के साथ है तो वो ईरान के लिए एक बोल भी क्यों नहीं बोले।

इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरिद्वार प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि जब तक साम्राज्यवादी व्यवस्था रहेगी।तब तक ऐसे अन्याय पूर्ण युद्ध होते रहेंगे। इसलिए आज जरूरत है कि दुनिया की मजदूर मेहनतकशों को समाजवादी व्यवस्था के लिए संघर्ष तेज करने होंगे।

प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र की नीता ने कहा कि इन युद्धों के दुषपरिणाम पूरी दुनिया को झेलने होंगे, पैट्रोल और डीजल समेत महंगाई बहुत तेजी से बढ़ेंगे।

“इस विरोध प्रदर्शन मे इन नारों की गुंजी सदाए…

ईरान पर युद्ध का विरोध करो!हत्यारे डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद! हत्यारे नेतन्याहू मुर्दाबाद!डोनाल्ड ट्रम्प और नेतन्याहू पर हत्या का मुकदमा दायर कर जेल में डालो!पूंजीवाद, साम्राज्यवाद व फासीवाद मुर्दाबाद!समाजवाद जिन्दाबाद!

इस विरोध प्रदर्शन में शामिल…

कामरेड ओमपाल,विश्वजीत,रामविलास पासवान,जय प्रकाश,नासिर अहमद,पंकज कुमार,नीता,रजनी,विकास,मौहममद ज़ौक,नीतू,चम्पा,राजेश,निशांत आदि।

Exit mobile version