Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, विद्युत चोरी के 05 वारण्टी गिरफ्तार

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में गैर जमानती वारंट की तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार कई दिनों से फरार चल रहे शातिर वारण्टी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने दिनांक 04.07.2026 को तड़के विशेष टीमों का गठन कर वारण्टियों के संभावित स्थानों पर दबिश दी। जिसके फलस्वरूप विद्युत अधिनियम के 05 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।

“गिरफ्तार वारण्टी”

1. शाराफत पुत्र शौकत, निवासी मोहल्ला बन्दरटोली, कस्बा व थाना कोतवाली मंगलौर। एसटी नं. 662/23, धारा 135 विद्युत अधिनियम।

2. सुलहर पुत्र बुद्दन, निवासी ग्राम घोसीपुरा, थाना कोतवाली मंगलौर। एसटी नं. 140/22, धारा 135 विद्युत अधिनियम।

3. सुशील पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम नाथूखेडी, थाना कोतवाली मंगलौर। एसटी नं. 1412/22, धारा 135 विद्युत अधिनियम।

4. राजेन्द्र पुत्र पलटू राम, निवासी ग्राम नाथूखेडी, थाना कोतवाली मंगलौर। एसटी नं. 886/22, धारा 135 विद्युत अधिनियम।

5. विकास कुमार तीर्थपाल, निवासी ग्राम नगला चीना, थाना कोतवाली मंगलौर। एसटी नं. 889/2022, धारा 135 विद्युत अधिनियम।

पुलिस टीम: उ0नि0 नितिन विष्ट, उ0नि0 मनोज कठैत, अ0उ0नि0 गजपाल राम, हे0कानि0 अमित शर्मा, कानि0 किशन देव, कानि0 मो0 आमिर।पुलिस ने कहा कि अपराध करने के बाद माननीय न्यायालय से गैरहाजिर रहने वाले अभियुक्तों के खिलाफ इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version