Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की में तीन वारण्टी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

रुड़की:(जीशान मलिक) कोतवाली रुड़की पुलिस ने मा0 न्यायालय के आदेश पर तीन वारण्टी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंट की तामील किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपर निरीक्षक असाढ सिंह पवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर वारण्टीयो की धर पकड़ हेतु आदेशित किया गया। पुलिस टीम द्वारा मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर वारण्ट की तामील कर 03 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।

1. श्रवण कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी ग्राम भंगेड़ी महावतपुर को भंगेड़ी महावतपुर से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 457/2021, धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित था।

2. भीम पुत्र सीताराम निवासी ग्राम बालूपुर थाना झबरेड़ा को बालूपुर झबरेड़ा से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 147/2018, धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित था।

3.अमित कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी बिंदु खड़क थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार को बिंदु खड़क से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 1759/2017, धारा 138 NI Act से संबंधित था।अभियुक्त गणो को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“पुलिस टीम…

1. अपर उप निरीक्षक आषाढ़ सिंह पवार

2. कांस्टेबल 1331 अनिल शर्मा

3. PRD आनंद।

Exit mobile version