Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा सप्लायर गिरफ्तार

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) हरिद्वार SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने अवैध असलहा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार को 3 देशी तमंचे (.315 बोर), 1 देशी तमंचा (12 बोर) और 40 जिंदा कारतूस (12 बोर) के साथ गिरफ्तार किया है।

“पुलिस की दबिश…

पुलिस ने बताया कि शमशेर पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से अवैध असलहा लेकर पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था। पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शमशेर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया।

“पुलिस टीम मे शामिल…

– उ0नि0 नवीन नेगी – चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर

– अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह

– हे0कानि0 भीम सिंह

– कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार)।

“अवैध असलहा की सप्लाई”

पुलिस ने बताया कि शमशेर के खिलाफ कोतवाली खानपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

Exit mobile version