मंगलौर:(जीशान मलिक) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। SSP नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कोतवाली मंगलौर पुलिस ने PIT और NDPS एक्ट के तहत वांछित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर व नशा तस्कर सलमान पुत्र जहांगीर निवासी पीरपुरा को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक सलमान नशे के धंधे से युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने में लिप्त था। उसके खिलाफ गैंगस्टर, NDPS, BNS, IPC सहित कुल 11 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पूर्व में भी STF की टीम ने कोर कॉलेज के पास से सलमान को 1 करोड़ 10 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद वह जेल से छूटने के बाद फिर से अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय हो गया था।
SP देहात शेखर चंद्रावल के निर्देशन में सलमान के खिलाफ PIT व NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन सलमान गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था।SOG प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह और कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर के नेतृत्व में गठित टीम ने CIU रुड़की के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर 9 जुलाई को घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में SOG प्रभारी रवींद्र शाह, कोतवाली प्रभारी भगवान सिंह मेहर, SSI सुखपाल मान, SI वाजिंदर सिंह नेगी, HC सुदेश, कांस्टेबल रणवीर, तेजपाल, CIU रुड़की से ASI अश्विनी यादव, HC मनमोहन भंडारी, कांस्टेबल आशीष, अजय काला, रवींद्र खत्री, राहुल नेगी शामिल रहे।

