Site icon Bhagwa Sanatan Times

रुड़की:लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,मामा के लड़कों के साथ मिलकर करता था कारोबार 

रूड़की:(जीशान मलिक) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ।

नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग नशा तस्कर साहिब उर्फ साकिब पुत्र अली शेर को 105.74 ग्राम स्मैक के साथ भगवानपुर मंगलौर हाईवे से शाहपुर जाने वाले चक रोड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 412/25 धारा 8/21/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया।आरोपी सहारनपुर निवासी अपने मामा के लड़कों परवेज़ व सावेज के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रहा था। परवेज़ व सावेज सहारनपुर से NDPS मामले में फरार चल रहे हैं।जो गिरफ्तारी से बचने के लिए रसूलपुर में रह रहे थे। जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही।अभियुक्त साहिब उर्फ शाकिब पुत्र अली शेर निवासी रसूलपुर पोस्ट सलेमपुर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष का चालान कर दिया गया है।

Exit mobile version