रुड़की:(जीशान मलिक)एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अवैध नशे का कारोबार।प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/हेरोइन/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एस0एस0पी0 हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत कार्रवाई करने को लेकर निर्देशित किया गया है।आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी रूडकी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए अलग-अलग टास्क दिये गये है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूडकी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक- 24.01.2026 को पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग बूचड़ी फाटक रूड़की अभियुक्त आशु को 07.32 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0स0 26-2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त को मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है ।
“गिरफ्तार अभियुक्त…
(1) आशु पुत्र सुलेमान निवासी कस्बा लंढौरा कोतवाली मंगलौर हरिद्वार।
“विवरण बरामदगी…
अभियुक्त के कब्जे से 7.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होना।
“पुलिस टीम में शामिल…
1- उ0नि0 बालम सिंह राठौर
2- हे0कानि0 03 युनुस बेग
3- कानि0873 गुलबहार
4- का0 1419 प्रदीप डंगवाल।

