हरिद्वार:(चीफ एडिटर)4th जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में मॉडर्न चिल्ड्रेन एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। ताइक्वांडो हरिद्वार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे जिले के करीब 300 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्वामी यतेश्वरानंद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मॉडर्न चिल्ड्रेन एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 4 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
“पदक तालिका”
आन्वी, ऋषभ, अर्नव यादव और शिवांशु ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तर के लिए क्वालिफाई किया। ओम धीमान, परी और देव माल्यान ने रजत पदक हासिल किए। वहीं दिव्यांशी, ओम माल्यान, आरव, तनिष्क और दक्ष ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
मौके पर एकेडमी के चेयरमैन संजीव सैनी और सीमा सैनी मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ताइक्वांडो बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। उन्होंने राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

