Site icon Bhagwa Sanatan Times

द्वितीय गढ़वाल कप में मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के तायक्वोंडो खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

देहरादून में आयोजित द्वितीय गढ़वाल कप तायक्वोंडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के सात छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें से छह छात्रों—परी शर्मा, दक्ष शर्मा, अर्नव यादव, दिव्यांशी, ओम मलियान एवं शिवांशु—ने स्वर्ण पदक, जबकि देव मलियान ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सैनी ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया तथा अभिभावकों और प्रशिक्षकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के छात्र भविष्य में भी शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

Exit mobile version