Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार एसएसपी के नेतृत्व में वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी 1 महिला सहित 6 वारंटियों को धर दबोचा

हरिद्वार:(जीशान मलिक)माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंटों की शत प्रतिशत तामील हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर काम करते हुए हरिद्वार पुलिस की वारंटियों की धरपकड़ लगातार जारी है.

इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाद संख्या 625/20 धारा 304, 201 आईपीसी से संबंधित 03 वारंटियों को दिल्ली से दबोचने में सफलता हासिल की.

इसके अतिरिक्त वाद संख्या 1072/24 धारा 60 आबकारी एक्ट से सम्बन्धित महिला सहित 03 वारंटियों को उनके मसकन से दबोचने में सफलता हासिल की.

नाम पता वारंटी (वाद स0 625/2020 धारा 304,201 भादवि)

1- आकाश पुत्र सुभाष निवासी सैक्टर -392 स्कूल ब्लाक संफरपुर दिल्ली उम्र 33 वर्ष
2- कैलाश उर्फ गोली पुत्र भूरेलाल निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष
3- राहुल पुत्र लोटन निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष.

नाम पता वारंटी (वाद स0 1072/2024 धारा 60 आबकारी अधि)

1- अभि0 राजू पुत्र हरिओम निवासी झुग्गी झोपडी दीन दयाल पार्किग रोडीबेलवाला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
2- अभि0 विष्णु पाण्डे पुत्र कृपाशंकर पाण्डे निवासी मौहल्ला ब्रह्मपुरी भैरो मन्दिर के सामने हरिद्वार उम्र 39 वर्ष
3- महिला अभियुक्ता निवासी आनन्द समाधि लकडी बस्ती हरिद्वार उम्र 33 वर्ष|

Exit mobile version