Site icon Bhagwa Sanatan Times

“हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,31 जुलाई 2025 तक कर सकते है आवेदन”

पिरान कलियर:(रागिब नसीम)हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई के द्वारा हज- 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 7 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक मुकर्रर की गई है।

हज पर जाने वाले आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट wwwHaj committee. gov.in या मोबाइल ऐप Haj suvidha के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हज आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह गंभीरतापूर्वक अपने ऑन लाईन हज आवेदन करने से पूर्व हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा हज आवेदन की गाईडलाईन/दिशा-निर्देश और वचन पत्र/ डिक्लेरेशन को ध्यान से पढ़ ले। हज आवेदन के लिए मशीन द्वारा पढ़ा जा सकने वाला भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट अनिवार्य है पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पूर्व जारी किया हुआ होना चाहिए और पासपोर्ट कम से कम 31 दिसम्बर, 2026 तक वैद्य होना आवश्यक है।

इस वर्ष हज आवेदन करने के उपरान्त हज आवेदक की मृत्यु या गंभीर चिकित्सा बीमारी के मामलों को छोड़कर किसी भी आधार पर हज आवेदन निरस्तीकरण/रद्दीकरण दंडनीय होगा जिससे हज आवेदक को वित्तीय नुकसान हो सकता है। इसलिये हज यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वह हज यात्रा करने के लिये अपनी तैयारी और प्रतिबद्धता पर सावधानीपूर्वक विचार करने के उपरान्त ही हज के लिये आवेदन करें।

हज 2026 के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज: 

1-ओरिजिनल पासपोर्ट जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2026 तक होनी जरूरी है।

2- कवर हेड (पुरुष) के कैंसिल चेक /बैंक पासबुक की छाया प्रति।

3- आधार कार्ड की छाया प्रति।

4- पैन कार्ड की छाया प्रति।

5- ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट।

6- फोटो (3.5 × 3.5 )साईज व्हाइट बैकग्राउंड।

मोहम्मद अहसान हज अधिकारी,उत्तराखंड स्टेट हज कमेटी, पिरान कलियर।

Exit mobile version