Site icon Bhagwa Sanatan Times

स्वतंत्रता दिवस पर सेवा कार्यों के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व

रूड़की:(जीशान मलिक) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया तथा देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आश्रम में रह रहे लोगों को फल एवं मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान का ध्यान रखा जाए।कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से देशराज कर्णवाल के जन्मदिन की जानकारी मिलने पर सुभाष सरीन ने केक मंगवाकर आश्रम में उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, आरसीसी की अध्यक्ष वैजयंती माला कर्णवाल ने अपने पति देशराज कर्णवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य किए। उनके द्वारा कुष्ठ आश्रम, सिविल अस्पताल, बागड़ियों तथा जेल में खाद्य सामग्री, मिठाइयां और दवाइयां वितरित की गईं।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मेयर अनीता अग्रवाल, मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल, आरसीसी अध्यक्ष वैजयंती माला कर्णवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राम सिंह सैनी, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन, पूर्व असिस्टेंट गवर्नर सुभाष सरीन, अध्यक्ष अलका मित्तल, संजीव सैनी, वंदना मोहन, रीना नथानी, वीरेंद्र शर्मा सहित आश्रम के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आश्रम में रह रहे लोगों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में करीब 30 हजार रुपये का सहयोग किया। इसके साथ ही खाद्य सामग्री, मिठाइयां एवं दवाइयां भी भेंट की गईं। सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर राष्ट्रीय पर्व को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Exit mobile version