Site icon Bhagwa Sanatan Times

सोशल मीडिया पर जातिसूचक वीडियो वायरल करने वाले दो युवक दबोचे

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में सिडकुल पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।2 नवंबर 2026 को रोशनाबाद में कुछ व्यक्तियों द्वारा वीडियो वायरल कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 474/26, धारा 67 आईटी एक्ट, 351(2) बीएनएस एवं धारा 3(1)(द) एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 9 नवंबर को दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

“हिरासत में लिए गए आरोपी…
1. दीपांशु पाल (19) पुत्र राजीव पाल, निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल
2. वंशपाल (19) पुत्र प्रवीण पाल, निवासी रोशनाबाद, थाना सिडकुल

पुलिस टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल कुलदीप बगासी और कांस्टेबल मनीष शामिल रहे।

Exit mobile version