Site icon Bhagwa Sanatan Times

“सैनिक सम्मेलन: बहादुरी का उत्सव, कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान!”

“सैनिक सम्मेलन: बहादुरी का उत्सव, कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान!”

गुड परफॉर्मेंस पर शाबाशी का सिलसिला जारी

कप्तान ने थपथपाई जवानों की पीठ, ‘मैन ऑफ द मंथ’ से किया सम्मानित

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में  ऐसा दृश्य था, जिसने हर जवान के दिल में गर्व और जोश भर दिया। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उन 38 बहादुर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपराध की दुनिया में खौफ बनकर कानून की रक्षा की। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ‘मैन ऑफ द मंथ’ का खिताब पाने वाले ये वीर अपनी प्रतिबद्धता और मेहनत के लिए सराहे गए।

जब मौत करीब थी, मगर इरादे बुलंद थे…

सम्मेलन का सबसे भावुक क्षण तब आया जब तीन आम नागरिकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी बचाई। पश्चिमी अंबर तालाब, रुड़की में आगजनी की घटना में देशबंधु गुप्ता, शहजाद और शाहनवाज ने अपनी परवाह किए बिना जलते घरों में घुसकर कई जिंदगियों को बचाया। एसएसपी ने इन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया और इनकी बहादुरी की सराहना की।

‘फिट पुलिस, हिट पुलिस’ – कप्तान की सख्त लेकिन जरूरी सीख

सम्मेलन में एसएसपी डोबाल ने जवानों को न सिर्फ उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी, बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया—

“कानून की रक्षा करने वालों का स्वस्थ रहना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप खुद को तंदुरुस्त रखेंगे, तो अपनी ड्यूटी में 100% दे पाएंगे।”

इन जांबाजों को मिला सम्मान – ‘मैन ऑफ द मंथ’ की पूरी सूची

कोतवाली नगर

1- हे0का0 राजेश रावत

थाना श्यामपुर

2- उ0नि0 विक्रम बिष्ट

3- अ0उ0नि0 रणजीत सिंह चौहान

4- हे0का0 प्रमोद कुमार

5- का0 अनिल रावत

6- का0 चालक मोहन सिंह रावत

थाना कनखल

7- हे0का0 मुन्ना नेगी

कोतवाली ज्वालापुर

8- उ0नि0 देवेन्द्र तोमर

थाना बहादराबाद

9- हे0कानि0 देशराज सिंह

10- कानि0 बलवन्त सिंह

कोतवाली रानीपुर

11- व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत

12- उ0नि0 विकास रावत

थाना सिडकुल

13- म0का0 निधि

कोतवाली रुड़की

14- का0 लईक

कोतवाली गंगनहर

15- का0 चेतन

थाना कलियर

16- सीक्यूएम सलीम अहमद

कोतवाली मंगलौर

17- उ0नि0 नीरज रावत

थाना भगवानपुर

18- का0 राहुल कुमार

थाना झबरेड़ा

19- का0 विपिन कुमार

कोतवाली लक्सर

20- का0 अमित रावत

थाना पथरी

21- उ0नि0 रोहित कुमार

थाना खानपुर

22- म0का0 रीतू

थाना बुग्गावाला

23- का0 विक्रम

सीओ सिटी कार्यालय

24- का0 बलवंत सिंह

एसपी देहात कार्यालय

25- हो0गा0 रामपाल सिंह

पीआरओ कार्यालय

26- का0 गिरीश चन्द्र सती

यातायात रुड़की

27- का0 नवीन कुमार

यातायात हरिद्वार

28- उ0नि0 मोहित रौथाण

सीपीयू हरिद्वार

29- उ0नि0 सोहन सिंह

दूरसंचार

30- का0 भरत

CIU हरिद्वार

31- का0 उमेश कुमार

32- का0 नरेन्द्र सिंह

CIU रुड़की

33- हे0का0 चमन सिंह

साइबर सेल

34- हे0का0 विरेन्द्र पंवार

पीएसी

35- का0 विनोद सिंह

पुलिस लाइन

36- का0 सुरेश कुमार

ANTF

37- हे0का0 सुनील

फायर सर्विस

38- L.F.M. नजाकत अली

साहसिक कार्य के लिए सम्मानित आमजन-

1- देशबंधु गुप्ता

2- शहजाद

3- शाहनवाज

(समस्त निवासी पश्चिमी अंबर तालाब, रुड़की)

सम्मेलन का समापन: जिम्मेदारी का एहसास और नए संकल्प

एसएसपी डोबाल ने अपने समापन भाषण में कहा—

“यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। जब आप आगे बढ़ेंगे, तो आपकी पीठ पर इस सम्मान का भार होगा, जो आपको हर मुश्किल से लड़ने की ताकत देगा।”

सैनिक सम्मेलन केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि उन वीरों की कहानियों का जश्न था, जिनकी बहादुरी अक्सर सुर्खियों में नहीं आती। यह उन अनकहे नायकों का मंच था, जिन्होंने अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से समाज में बदलाव लाया। हरिद्वार पुलिस का यह सम्मेलन समर्पण, निष्ठा और वीरता की मिसाल बन गया।

Exit mobile version