Site icon Bhagwa Sanatan Times

लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा और संजय केनतुरा बने मैंन ऑफ़ द मंथ,SSP ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के सभागार में आयोजित मासिक अपराध सम्मेलन गोष्टी के इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा माह जून 2025 के पुलिस मैन ऑफ द मंथ की श्रेणी में फायर स्टेशन रुड़की में तैनात लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा व फायर स्टेशन मायापुर हरिद्वार में तैनात चालक संजय केनतुरा को उनके द्वारा अग्निकांड के दौरान किए गए जोखिमपूर्ण एवं सराहनीय कार्यों के लिए द्वारा दोनों पुलिस कर्मी मैन ऑफ द मंथ माह जून 2025 पुरस्कार से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर,मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार,समस्त अग्निशमन अधिकारी,प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जनपद हरिद्वार मौजूद रहे।

Exit mobile version